अंबाला सिटी। कड़ाके की ठंड ने वीरवार को हाल बेहाल कर दिया। रात में तो मौसम साफ रहा, लेकिन वीरवार सुबह घना कोहरा छा गया। गुरुवार सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा। दिनभर कोहरा छाने से कड़ाके की ठंड रही। शीतलहर चलने से ज्यादा परेशानी रही। सुबह से शाम तक ठंडी हवा भी चली। ठंड का असर बाजार पर भी असर दिखा।
घने कोहरे के कारण दृश्यता 10 मीटर से भी कम रही। दोपहर तक भी घना कोहरा छाने से लोगों को आवाजाही में परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे का असर बसों और ट्रेनों के संचालन पर भी दिखा। इस वजह से कई ट्रेन भी अपने निर्धारित समय से लेट हो गई। शाम के समय सुन्न कर देने वाली ठंड बढ़ गई। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में घने कोहरे का ज्यादा असर रहा। कड़ाके की ठंड के कारण अधिकतम तापमान में 4.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। यह तापमान 16.2 डिग्री सेल्सियस गिरा। इसी तरह न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे के मुकाबले 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आगे ऐसा रह सकता है तापमान
- 26 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
- 27 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
- 28 दिसंबर को घना कोहरा छाने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
29 तक शीतलहर चलने के आसार
कोहरा छाने के साथ ही शीतलहर चलने से ठंड बढ़ सकती है, जिससे ठंड ज्यादा होने से दिन और रात में तापमान में गिरावट के आसार हैं। शीतलहर चलने से शुक्रवार को ठंडा दिन रह सकता है, इसको लेकर भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, सुबह 10 बजे तक ठंड होने से आवाजाही में लोगों को परेशानी हो रही है। दो दिन से मौसम साफ होने के साथ ही सुन्न कर देने वाली ठंड भी बढ़ी है। रात 10 बजे के बाद मौसम ज्यादा ठंडा हो रहा है। वहीं, मौसम विभाग ने 29 दिसंबर तक घना कोहरा छाने के साथ शीतलहर चलने की चेतावनी दी है। जिससे ठंड और बढ़ेगी।
अंबाला जगाधरी राजमार्ग पर छाए कोहरे के दौरान लाइट चालूकर गुजरते वाहन चालक। संवाद