अंबाला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय, दयाल बाग में युवा शक्ति राइज, शाइन और नेतृत्व कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं से आह्वान किया गया कि वे आलस और कंफर्ट जोन की बेड़ियों को तोड़कर आगे बढ़ें। मुख्य वक्ता राजयोगी बीके अरुण भाई ने कहा कि जब तक हम आलस और ना-जागने की आदत का मानसिक ऑपरेशन नहीं करते, तब तक जीवन में उन्नति संभव नहीं है।
उन्होंने जोर दिया कि अनुशासन ही सफलता की नींव है। युवाओं को अपने सबसे अच्छे मित्र यानी स्वयं से संवाद करना चाहिए और सकारात्मक सोच के जरिए अपनी छिपी क्षमताओं को जागृत करना चाहिए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए नायब तहसीलदार आशीष कुमार ने कहा कि जीवन की चुनौतियों से घबराने के बजाय उन्हें अनुभव का जरिया बनाना चाहिए। कार्यक्रम में डॉ. अनमोलिका, संदीप कुमार समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।