फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसाधनों की कमी होने पर भी हार नहीं मानें युवा : विज

Sun, 10 May 2026 03:50 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला छावनी के सदर बाजार मे प्रतिमा का अनावरण करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। संवाद
विज्ञापन
अंबाला। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने रविवार को सदर बाजार के मुख्य चौक पर वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि अब गुलामी की मानसिकता वाली लेखनी नहीं चलेगी। उन्होंने कहा, किताबों में पढ़ाया गया कि अकबर महान था, जबकि महान केवल महाराणा प्रताप थे। विज ने महाराणा प्रताप को आधुनिक भारत और आत्मनिर्भरता का सबसे बड़ा प्रतीक बताया। उन्होंने युवाओं को संदेश दिया कि संसाधनों की कमी होने पर भी हार नहीं मानें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जब जंगलों में रहकर प्रताप ने अपने अस्त्र-शस्त्र खुद तैयार किए थे, वही सोच आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में दिखती है। विज ने कहा कि यह केवल पत्थर या धातु की संरचना नहीं, बल्कि एक जलती हुई मशाल है जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और स्वाभिमान की याद दिलाती रहेगी। सदर बाजार चौक पर स्थापित यह प्रतिमा साढ़े 12 फुट ऊंची है और इसका वजन 16 क्विंटल है। पंच धातु से निर्मित इस प्रतिमा के लिए मंत्री विज ने अपने स्वैच्छिक कोष से 50 लाख रुपये दिए हैं। उन्होंने जयपुर से आए मूर्तिकार महावीर भारती को पगड़ी पहनाकर सम्मानित भी किया।
वीरों की भूमि बन रही अंबाला छावनी
उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और शहीद भगत सिंह के बाद अब जल्द ही राजगुरु, सुखदेव और बाबा साहेब आंबेडकर की प्रतिमाएं भी स्थापित की जाएंगी। 1857 की क्रांति के नायकों के लिए बन रहा शहीदी स्मारक भी अंतिम चरणों में है। इस माैके पर राजपूत समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने विज को तलवार और स्मृति चिह्न भेंट किए।

अंबाला छावनी के सदर बाजार मे प्रतिमा का अनावरण करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। संवाद

अंबाला छावनी के सदर बाजार मे प्रतिमा का अनावरण करते कैबिनेट मंत्री अनिल विज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें