अंबाला सिटी। पंजोखरा साहिब रोड स्थित एजी रिसॉर्ट के पास रविवार रात तेज रफ्तार कार ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीन दोस्त सड़क पर दूर जा गिरे। पंजाब के अबोहर निवासी सुपनदीप सिंह (19) की मौत हो गई।
जबकि मोहाली के रानी माजरा निवासी विपिन सिंह की गंभीर हालत को देखते हुए अंबाला सिटी के नागरिक अस्पताल से चंडीगढ़ पीजीआई भेजा गया है। जींद निवासी मोहम्मद दिलशाद (21) को चोट आई। पंजोखरा थाना पुलिस ने अज्ञात कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। घायल जींद निवासी मोहम्मद दिलशाद (21) ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह और उसका दोस्त सुपनदीप सिंह पिछले एक साल से पंजोखरा साहिब में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। हंडेसरा स्थित स्वराज प्लांट नंबर-3 में नौकरी करते हैं। रविवार रात को वह दोनों अपने एक अन्य दोस्त विपिन सिंह के साथ बुलेट पर सवार होकर किसी काम से बलदेव नगर गए थे। संवाद