फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हरियाणा के युवा अब बनेंगे शिल्पकार, सीखेंगे मूर्तिकला के गुर

विज्ञापन
मूर्तिकला का प्र​शिक्षण हासिल करती स्कूली छात्राएं। संस्था
विज्ञापन
अंबाला। कला और सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा और शिक्षा विभाग, हरियाणा के संयुक्त तत्वावधान में स्कूल स्तर के 9वीं कक्षा से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर टाबर उत्सव-2024 का आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

राज्य के 22 जिलों के 22 सरकारी विद्यालयों में यह कार्यक्रम होगा। इसमें सुबह आठ बजे से दोपहर 11 बजे तक विद्यार्थियों को आधुनिक मूर्तिशिल्प क्ले मॉडलिंग, रिलीफ एवं थ्री डी स्कल्पचर्स आर्ट में हरियाणा संस्कृति पर आधारित प्रशिक्षण दिया जाएगा। यह टाबर उत्सव कला और सांस्कृतिक कार्य विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव वी उमा शंकर, शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. जी अनुपमा और इस विभाग के महानिदेशक मनदीप सिंह और माध्यमिक शिक्षा विभाग के निदेशक जितेंद्र कुमार और विभाग के अतिरिक्त निदेशक विवेक कालिया एवं माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक अमृता सिंह के मार्गदर्शन में हृदय कौशल, कला एवं सांस्कृतिक अधिकारी (मूर्तिकला) और कार्यक्रम अधिकारी (कल्चर) अमनप्रीत कौर की देखरेख में किया जा रहा है।
इस 30 दिवसीय ग्रीष्मकालीन शिविर टाबर उत्सव का उद्देश्य हरियाणा राज्य के होनहार छात्र-छात्राओं को मूर्तिशिल्प कला में अपनी प्रतिभा निखारने व राज्य में लुप्त हो रही मूर्तिकला के विकास के उद्देश्य के साथ-साथ राज्य में होनहार कलाकारों को सुमार्ग देने हेतु, सरकारी स्कूल स्तर के विद्यार्थियों को कला के क्षेत्र में तकनीकी दृष्टिकोण प्रयोगात्मक अभ्यास के साथ लर्निंग बाय ड्राइंग प्रोसेस से मूर्तिशिल्प और क्राफ्ट की सौंदर्यात्मक और विभिन्न माध्यमों में तकनीकी प्रशिक्षण भी मिलेगा।
विज्ञापन

निशुल्क ले सकते हैं भाग
मूर्तिशिल्प एक मात्र ऐसा विषय है, जिसमें सभी विषयों का अध्ययन एक साथ हो जाता है। शारिरिक, मानसिक और बौद्धिक ज्ञान को नवीनता प्रदान करता है। हरियाणा राज्य में लुप्त होती मूर्तिकला का विकास एवं विभिन्न माध्यमों में जैसे धातु लकड़ी, पत्थर, पीओपी, टैराकोटा, कांच, वेल्डिंग, सिरामिक, असेम्बल आदि माध्यमों से भी अवगत करवाया जाएगा। कक्षाओं को प्रयोगात्मक और रोचक बनाने के लिए लाइव मॉडल डेमो से काम कराया जाएगा। राज्य के लगभग 1200 से 1500 विद्यार्थी इन 30 दिनों में तकनीकी और कलात्मक दृष्टिकोण से लाभान्वित होंगे।

मूर्तिकला का प्रशिक्षण हासिल करती स्कूली छात्राएं। संस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें