फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर की हत्या कर शव खेत में फेंका

Sat, 30 Nov 2013 04:39 PM IST
अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा की हनुमान कॉलोनी में शुक्रवार को एक पंद्रह वर्षीय किशोर का शव खेत में मिला है। उसके पांव बंधे हुए थे और चेहरे पर तेजधार हथियार के निशान थे।
विज्ञापन


किशोर कालाअंब में एक ढाबे पर कम करता था और वहां से कुछदिन पहले 5500 रुपये लेकर निकला था। आशंका जताई जा रही है कि किसी ने किशोर की हत्या कर शव यहां फेंक दिया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक की जेब से मिले कागजात के आधार किशोर का नाम सुरेंद्र बताया जाता है। उसकी जेब में एक मोबाइल था, जिसके जरिये बातचीत करने पर पता चला कि वे इलाहबाद का रहने वाला है।
विज्ञापन


इलाहबाद के लिए पकड़नी थी ट्रेन
पुलिस ने इस मामले में ढाबा मालिक से पूछताछ की तो ढाबा मालिक ने बराड़ा पुलिस को बताया कि ये किशोर दो दिन पहले 5500 रुपये लेकर अपने घर छुट्टी पर निकला था और उसने बकायदा 26 नवंबर के लिए इलाहबाद के लिए ट्रेन का टिकट भी कटवाया था।
विज्ञापन


 लेकिन पुलिस हैरान है कि रेलवे स्टेशन से इतनी दूर इस किशोर का शव बराड़ा की हनुमान कालोनी के पास खेतों में कैसे पहुंच गया। पुलिस इस मामले को लूट के लिए की गई हत्या के रूप में देख रही है। लेकिन बराड़ा पुलिस का कहना है कि अभी इस मामले में जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें