फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रक्तदान शिविर में युवाओं ने उत्साह से किया महादान

विज्ञापन
अंबाला सिटी सेक्टर-10 में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाती मुख्यतिथि मेयर शक्तिर
विज्ञापन
अंबाला सिटी। सेक्टर-10 के कम्युनिटी सेंटर में रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन और सेक्टर-10 की वेलफेयर एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर लगाया। इसमें बतौर मुख्य अतिथि अंबाला नगर निगम मेयर शक्तिरानी शर्मा पहुंची। वहीं उनके साथ डिप्टी मेयर राजेश मेहता, निगम सदस्य राकेश सिंगला, सरदूल सिंह, राजिन्द्र कौर पहुंचे थे। जहां वेलफेयर एसोसिएशन सेक्टर-10 के प्रधान कमल सिंगला, उपप्रधान वेदप्रकाश कौशिक ने मुख्य अतिथि शक्तिरानी शर्मा को बुके देकर उनका अभिनंदन किया।
विज्ञापन

नेशनल हीरो कहे जाने वाले राजेंद्र गर्ग रक्तदाता भी उपस्थित रहे, वहीं रक्तदाताओं को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि ने कहा कि रक्तदान जीवन दान करने के बराबर माना जाता है। इसलिए सभी को एक वर्ष में एक बार रक्तदान आवश्य करना चाहिए, रक्तदान बहुत अनमोल होता है। रक्तदान शिविर में अंबाला सिटी से संजीवनी अस्पताल की टीम ने अपनी सेवाएं प्रदान की, इस मौके पर एसोसिएशन उपप्रधान वेद प्रकाश कौशिक व बलबीर सिंह रंगी, कोषाध्यक्ष हरमिंद्र सिंह, सचिव देशबंधु मेहता, सहसचिव गुलजार सिंह, सदस्य केवल कृष्ण, केपी चौहान, संजय सासन, आरटी पांडे, विनोद कुमार शर्मा, राजेन्द्र वोहरा, विकास सिंगला, रामकुमार गुप्ता, टीएन गुप्ता, अमरिंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

फोटो नंबर 59
सेक्टर-10 एसोसिएशन के प्रधान कमल सिंगला ने कहा कि समाजसेवा के उदे्श्य से सेक्टर-10 के सभी नागरिक समय-समय पर इस प्रकार के कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए पहुंचते हैं और रक्तदान ही एक महादान कहा जाता है, जिससे हम किसी का बहुमूल्य जीवन बचा सकते हैं। इसलिए सभी को जीवन निरंतर रक्तदान जरूर करना चाहिए।
विज्ञापन




फोटो नंबर 60
पहली बार किया रक्तदान : पुष्पेंद्र
शिविर में रक्तदान करने पहुंचे 20 वर्षीय पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि वह अपने जीवन में पहली बार रक्तदान कर रहे हैं। वह लालडू यूनिवर्सल कॉलेज में ईटीटी की पढ़ाई कर रहे हैं। रक्तदान करने से पहले कुछ घबराहट जरूर हो रही थी, मगर रक्तदान करके बहुत अच्छा लग रहा है। सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए।
फोटो नंबर 61
ऐसे नेशनल हीरो बने राजेंद्र गर्ग
नेशनल हीरो कहे जाने वाले रक्तदाता राजेन्द्र गर्ग ने बताया कि अपने जीवन में वह 213 बार रक्तदान कर चुके हैं। पहली चार दिसंबर 1971 में हिंदू पाक वार के दौरान अपने देश के सैनिकों के लिए सिटी के एसए जैन कॉलेज में रक्तदान किया था। इससे प्रेरित होकर निरंतर रक्तदान करने का संकल्प भी लिया था। इसी के चलते चार बार हरियाणा राज्यपाल की ओर से सम्मान पत्र दिया गया, वहीं पंजाब से भी सम्मान पत्र दिया गया और पीजीआई चंडीगढ़ में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह की ओर से सम्मानित किया गया।
वर्जन
रक्तदान शिविरों का लगना जरूरी है। इस मामले में समाजसेवी संस्थाओं और देश के सभी नागरिकों को सामने आना चाहिए। रक्तदान ही किसी को जीवनदान दे सकता है। इसी लिए रक्त को बहुमूल्य माना गया है, जिसकी कोई कीमत नहीं होती। आज अमर उजाला फाउंडेशन और एसोसिएशन की ओर से किया यह प्रयास सराहनीय है।
शक्तिरानी शर्मा, मेयर, नगरनिगम अंबाला।

अंबाला सिटी सेक्टर-10 में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाती मुख्यतिथि मेयर शक्तिर

अंबाला सिटी सेक्टर-10 में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाती मुख्यतिथि मेयर शक्तिर

अंबाला सिटी सेक्टर-10 में लगाए गए रक्तदान शिविर में रक्तदाता को बैज लगाती मुख्यतिथि मेयर शक्तिर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें