फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: लॉकरों चोरी से उपभोक्ताओं में रोष, पुलिस और बैंक पर उठाए सवाल

विज्ञापन
को-ऑपरेटिव बैंक में लॉकर चोरी के पीड़ित उपभोक्ता रोष जताते हुए
विज्ञापन
अंबाला। दी अंबाला सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक बलदेव नगर में लॉकरों से चोरी के एक हफ्ते बाद भी चोर नहीं पकड़े जाने पर पीड़ित उपभोक्ताओं में रोष है।
विज्ञापन

रविवार को पीड़ित उपभोक्ताओं ने बैंक के पास मंदिर में एकजुट होकर पुलिस और बैंक की कार्यप्रणाली पर जमकर सवाल खड़े किए। जीवनभर की पूंजी गंवाने वाले उपभोक्ताओं का कहना था कि रातों की नींद उड़ गई है। बैंक में ढेरों खामियों के चलते कंगाल हो गए है और पुलिस अभी तक चोरों का सुराग ही नहीं लगा पाई।
पुलिस के पास जाते हैं तो कोई संतोष जनक जवाब नहीं दिया जाता, उल्टा उन पर ही कई सवाल दागे जा रहे हैं। खुद के पुश्तैनी सोने को अपना बताने के लिए भी खुद को साबित करना पड़ रहा है। वहीं, पीड़ित उपभोक्ता गुलशन, मोहित गर्ग, नितिन, जसविंद्र, गगन भाटिया, मोनिका और केवल सिंह ने बैंक के सुरक्षा घेरे में ढेरों छेदों पर सवाल उठाए और कहा कि पहले तो बैंक आरबीआई के अधिकतर नियमों को ताक पर रखे हुए है।
विज्ञापन

बैंक की दीवार के साथ खाली प्लाट, दीवार भी आसानी से टूट गई, सीसीटीवी के साथ डीवीआर भी चोरी, अलार्म का मोबाइल पर अलर्ट तक नहीं आता। ऐसे में तमाम लापरवाही बैंक की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। ऐसे में पीड़ितों ने चोरों को जल्द पकड़ने और नहीं तो बैंक से मुआवजा दिलवाने की मांग उठाई। पीड़ितों ने कहा कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वह प्रदर्शन भी करेंगे। नहीं तो हाईकोर्ट में दरवाजा खटखटाएंगे।
विज्ञापन

बुुजुर्ग कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति की मांग

पीड़ित उपभोक्ता का कहना था कि बैंक में रिटायर्ड कर्मचारियों को ही नियमों को ताक पर रखा गया है। सबसे पहले तो उन्हें हटाया जाना चाहिए और बैंक के सुरक्षा घेरे को मजबूत करना चाहिए। इसके अलावा पुलिस की पैट्रोलिंग पर भी सवाल खड़े किए। उनका कहना था कि गृहमंत्री अनिल विज से मिलने के बाद भी अभी तक चोरों का कोई सुराग नहीं लगा। जबकि दिल्ली में इस तरह के एक गिरोह को पकड़ा जा चुका है। केवल अंबाला पुलिस है कि जांच करने की बात बोल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें