संवाद न्यूज एजेंसी,
अंबाला सिटी। जग्गी सिटी सेंटर के पास सर्विस रोड पर हादसा हो गया। सड़क पर गिरे अपने एयरबड ढूंढ रहे युवक को अज्ञात एक्टिवा सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में युवक के सिर और बाजुओं पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शाहबाद के माजरी मोहल्ला निवासी कशीश गोगिया जगाधरी गेट स्थित ड्रेसिंग मोबाइल हब में नौकरी करता है। 13 मार्च की रात करीब 9:15 बजे वह अपने साथी कर्मचारी साहिल के साथ काम खत्म कर किंगफिशर रेस्टोरेंट में खाना खाने गया था। रात करीब 10:15 बजे जब दोनों दोस्त बाइक पर घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।