अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के पास सहारनपुर रेल सेक्शन पर पड़ा घायल व्यक्ति। संवाद
अंबाला। ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक घायल हो गया। सूचना मिलते ही आरपीएफ मौके पर पहुंची और उसे एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ भेज दिया गया। आरपीएफ को सूचना मिली थी कि अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन के पास सहारनपुर की तरफ जाने वाली रेल लाइन किनारे बने रिले रूम के नजदीक एक युवक घायल हालत में पड़ा है।
घायल दुखेड़ी सेक्शन पर किलोमीटर नंबर 261/30 के पास मिला। उसके दोनों पैर कटे हुए थे, पूछताछ में घायल व्यक्ति ने अपनी पहचान बिहार निवासी वकील पासवान के तौर पर बताई, लेकिन उसके पास से कोई भी रेल टिकट बरामद नहीं हुआ। मौके पर स्टेशन अधीक्षक अंबाला व रेलवे डॉक्टर उर्मिल भी पहुंच गए थे। संवाद