फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिंद्रा पिकअप की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालका चौक से मंजी साहिब की और पैदल जा रहे दो युवकों में से एक युवक को महिंद्रा पिकअप गाड़ी ने अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को साथी ने इलाज के लिए अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

थाना अंबाला सिटी पुलिस को दी शिकायत में बुधन महतो वासी गांव चंपावती बेला पोस्ट ऑफिस चंपावती जिला पूर्णिया बिहार हाल निवासी आरे वाली गली जग्गी कॉलोनी अंबाला शहर ने बताया कि वह जग्गी कालोनी में विक्की सैनी के एल वन के गोदाम में नौकरी करता है और फूलों महतो उसके गांव का रहने निवासी है और फूलों महतो भी एल वन के गोदाम अंबाला शहर में नौकरी करता है शिकायतकर्ता के अनुसार उनके गांव के काफी लोग अंबाला में किराये के मकान में रहते है, सोमवार को वह तथा फूलो महतो कालका चौक पर अपने काम से गये थे जब वह दोनों रात को एनएच -44 फ्लाईओवर पर अपनी साइड में कालका चौक की तरफ से पैदल-पैदल मंजी साहिब गुरुद्वारे की तरफ जा रहे थे तभी एम महिंद्रा पिकअप गाड़ी चालक ने फूलो महतो को पीछे से सीधी टक्कर दे मारी। टक्कर लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद महिंद्रा गाड़ी का चालक मौके से फरार हो गया। बुधन महतो ने साथियों की मदद से इलाज के लिए घायल को अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें