फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत

Sat, 06 Jun 2015 01:30 AM IST
ब्यूूराे/अमर उजाला अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर 73 पर गांव कक्कड़माजरा के नजदीक कार व बाइक की टक्कर में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वीरवार को 20 वर्षीय नन्हे निवासी परहेचा जिला बदायूं उत्तर प्रदेश जोकि कक्कड़ माजरा के नजदीक एक भट्ठे पर काम करता था।

मोटर साइकिल पर वह कक्कड़माजरा किसी काम से गया था। जब वह कक्कड़ माजरा से भट्ठे पर वापस जा रहा था, तो पंचकूला की ओर से आ रही एक कार ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन


उसे नजदीक बागवाली स्थित हस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर लिया है, जबकि पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें