फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अनाज मंडी के सामने नेशनल हाइवे 344 पर रविवार रात करीब 11.30 बजे एक तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार दोनों युवक उछल कर दूर जा गिरे। इस हादसे में विकास चंद निवासी सालरहेड़ी को गंभीर चोट आई। राहगीरों की मदद से उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। हादसे को अंजाम देकर कार चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। वहीं मामले में मृतक के पिता की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी ।
विज्ञापन

सुमेर चंद निवासी पूजा विहार सालरहेड़ी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका पुश्तैनी गांव मनकी है। रविवार देर रात उनका बड़ा बेटा विकास चंद अपने दोस्त रणजीत सिंह वासी मनकी की मोटरसाइकिल पर सवार होकर मनकी के लिए निकले थे। वो स्वयं भी दूसरी मोटरसाइकिल पर सवार उनके पीछे ही गांव जा रहे थे। रात लगभग 11.30 बजे अनाज मंडी के पास पंहुचते ही पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने बेटे की मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही मोटरसाइकिल चालक विकास चंद व उसका दोस्त दूर जा गिरे। हादसे में रणजीत सिंह को हल्की चोट व सड़क पर गिरने के कारण विकास चंद को सिर पर गहरी चोट आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें