फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रास्ता रोककर युवक पर चाकू और डंडों से हमला

विज्ञापन
चाकू के हमले में घायल युवक नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन। - फोटो : 1
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के लक्की विहार में बाइक की टक्कर को लेकर विवाद हो गया। रंजिश के चलते चार युवकों ने शाम को रास्ते में सुमित को घेर लिया और उस पर चाकू तथा डंडों से हमला कर दिया। हमले में सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

घायल सुमित ने बताया कि आरोपियों के साथ दिन में बाइक की हल्की टक्कर को लेकर कहासुनी हुई थी। तब मामला शांत हो गया था, लेकिन जैसे ही शाम के वक्त सुमित दुकान पर सामान खरीदने गया, तो हमलावरों ने उस पर हमला बोल दिया। हमले के दौरान सुमित के सिर और हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें