फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: युवक पर लोहे की रॉड और लाठियों से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
नाक की हड्डी टूटी, सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला सिटी। थाना नग्गल क्षेत्र के जन्धेड़ी गांव में कहासुनी के बाद दोस्तों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। आरोपियों ने युवक को रास्ते में घेरकर लोहे की रॉड और लाठी-डंडों से पीटा। हमले में युवक के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं और उसके नाक की हड्डी टूट गई है। पहले पड़ोस का मामला समझकर पीड़ित परिवार समझौते का इंतजार करता रहा, लेकिन बात न बनने पर पीड़ित के पिता ने नग्गल थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में कुरुक्षेत्र जिले के जखवाला गांव निवासी सतपाल सिंह ने बताया कि उनका बेटा अंग्रेज सिंह बीते 26 सितंबर को सुबह करीब 11 बजे जन्धेड़ी गांव गया हुआ था। वहां पैलेस के पास खाली प्लॉट में वह अपने दोस्तों काकू, विजय कुमार, सेबी , पीसा राम और नानू व अन्य लड़कों के साथ बैठा हुआ था। बातचीत के दौरान अचानक उनके बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते आरोपियों ने लाठी-डंडे व लोहे की रॉड निकालकर अंग्रेज पर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

सतपाल ने बताया कि जब उनका बेटा जान बचाकर भागने लगा तो आरोपी काकू ने रास्ते में रोककर उसके सिर पर लोहे की रॉड से कई वार किए। अंग्रेज खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा, जिसके बाद भी आरोपी उसे जान से मारने की नीयत से पीटते रहे।आस-पास के लोगों का शोर सुनकर जब लोग मौके की तरफ भागे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने लहुलूहान हालत में अंग्रेज को सरकारी अस्पताल इस्माईलाबाद पहुंचाया। वहां से डॉक्टरों ने उसे पेहवा और फिर कुरुक्षेत्र के एलएनजेपी अस्पताल रैफर कर दिया। सोचा था भाईचारा रहेगा, लेकिन अब रहम नहीं करेंगे शिकायतकर्ता पिता के मुताबिक, उनके बेटे और आरोपियों का आपस में उठना-बैठना था। पड़ोस का गांव होने और पंचायत द्वारा आपसी फैसला कराए जाने के भरोसे के कारण पहले उन्होंने कोई पुलिस कार्रवाई नहीं करवाई थी। लेकिन घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपी या उनके परिजन हाल-चाल पूछने तक नहीं आए। आखिरकार पंचायत का इंतजार खत्म कर पीड़ित पिता ने नग्गल पुलिस स्टेशन पहुंचकर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई।
थाना नग्गल के जांच अधिकारी एएसआई सोनू कुमार ने बताया कि शिकायत और अस्पताल से प्राप्त एमआलआर रिपोर्ट के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें