फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रेलवे में क्लर्क की नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये ठगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। पंचायत और खेती-बाड़ी से जुड़े एक युवक को डीआरएम कार्यालय में क्लर्क की नौकरी दिलाने का झांसा देकर 5 लाख रुपये ठग लिए। थाना सदर अंबाला और आर्थिक अपराध शाखा की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

पंचकूला के मौली गांव निवासी प्रवीण कुमार ने बताया कि वह 12वीं तक पढ़ा है और नौकरी की तलाश कर रहा था। इसी दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म स्नैप चैट पर उसकी पहचान कौंकपुर गांव निवासी साजन उर्फ शिवम से हुई।
युवक ने बताया कि बातचीत के दौरान आरोपी ने खुद को अंबाला स्थित डीआरएम कार्यालय में क्लर्क बताया। आरोपी ने दावा किया कि उसका यूपीएससी का पेपर पास हो गया है और उसका चयन आईएएस में हो गया है। इसके चलते वह अपनी वर्तमान रेलवे की नौकरी किसी और को दे सकता है।
विज्ञापन

आरोपी के झांसे में आकर युवक नौकरी के लिए अंबाला के डीआरएम कार्यालय पहुंचा, जहां दोनों के बीच 10 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। इसमें 5 लाख रुपये नौकरी से पहले और 5 लाख रुपये नौकरी लगने के बाद देने तय हुए।
-
फर्जी फॉर्म और व्हाट्सएप पर भेजा रिजल्ट
शिकायत के मुताबिक, 15 मई को आरोपी ने व्हाट्सएप पर मिनिस्ट्री ऑफ रेलवे का एक रिक्रूटमेंट फॉर्म भेजकर भरवाया। इसके बाद 4 जून को युवक आरोपी के घर कौंकपुर गांव गया। यहां उसने 3.30 लाख रुपये नकद और अपने 10वीं-12वीं के प्रमाणपत्र व आधार कार्ड सौंप दिए। सुरक्षा के तौर पर आरोपी ने उसे एक बैंक का 3.50 लाख रुपये का चेक थमा दिया। इसके बाद दिल्ली में मेडिकल और पेपर के नाम पर कभी 30 हजार तो कभी मेडिकल सेटिंग के नाम पर 1.50 लाख रुपये और ऐंठ लिए।
घर पहुंचने पर ठगी का पता चला
आरोपी ने 11 जून को व्हाट्सएप पर एक फर्जी रिजल्ट भी भेज दिया, जिसमें प्रार्थी का नाम पहले स्थान पर दिखाया गया था। जब युवक ने अंबाला आकर ज्वाइनिंग लेटर के बारे में पूछा और आरोपी से संपर्क करना चाहा, तो उसका फोन बंद मिला। इसके बाद जब युवक कौंकपुर गांव पहुंचा, तो पता चला कि साजन उर्फ शिवम एक शातिर ठग है और पहले भी कई लोगों को इसी तरह ठगी का शिकार बना चुका है। जांच अधिकारी, सदर थाना संदीप कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच के बाद आरोपी साजन उर्फ शिवम के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात, फर्जी दस्तावेजों की धाराओं 316 (2), 318(4), 336(3), 338, 340(2) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें