नारायणगढ़। सीआईए ने कार्रवाई करते हुए फरीदपुर शहर जिला बरेली यूपी निवासी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अफीम बरामद की गई। आरोपी को न्यायालय में पेश करके तीन दिन का पुलिस रिमांड प्राप्त किया गया। उप-निरीक्षक जरनैल सिंह ने बताया कि चार अगस्त को सूचना मिली थी कि आरोपी मादक पदार्थों की तस्करी का कार्य करता है जो सौंतली गांव के मोड़ पर मादक पदार्थ सहित किसी के इंतजार में खड़ा है। सूचना उपरांत कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू कर लिया गया।
धोखाधड़ी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
अंबाला। कबूतरबाजी के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छावनी के प्रीत नगर निवासी कर्णदीप सिंह को गिरफ्तार किया। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस मामले के संबंध में बरनाला गांव निवासी बलजिंदर सिंह ने थाना पंजोखरा साहिब में शिकायत दर्ज करवाई थी कि चार नवंबर 2023 को आरोपी कर्णदीप सिंह तथा अन्य ने उसे विदेश भेजने के मामले में एक बड़ी रकम हड़पने की धोखाधड़ी की।
मारपीट के मामले में चार आरोपी गिरफ्तार
अंबाला सिटी। मारपीट करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रतनगढ़ गांव निवासी विकास कुमार व दलीप कुमार और दुर्गा नगर निवासी चंदन कुमार सहित एक महिला को गिरफ्तार किया। आरोपियों को न्यायालय के आदेशानुसार जमानत पर रिहा किया गया। इस मामले के संबंध में न्यू रतनगढ़ काॅलोनी निवासी सुनील ने थाना अंबाला सदर में शिकायत दर्ज करवाई थी कि चार अगस्त को काॅलोनी में आरोपी विकास कुमार, दलीप कुमार, चंदन कुमार व आरोपी महिला ने आपस में मिलकर उसकी गाड़ी को रास्ते में रोककर उससे व उसकी पत्नी से मारपीट की।
17 साल बाद काबू आया वांछित आरोपी
अबाला। लगभग 17 साल पुराने एक आपराधिक मामले में पुलिस ने एक वांछित आरोपी कोट पुतली निवासी राम करण को गिरफ्तार किया है। आरोपी को कोर्ट के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। तोपखाना चौकी प्रभारी शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया गया था। आरोपी 17 साल बाद पकड़ा गया है। आरोपी के खिलाफ अंबाला छावनी के थाने में 16 जनवरी 2021 में मुकदमा नंबर 50 दर्ज किया गया था।