फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: व्यापारी की हत्या में युवक काबू

विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणगढ़। लालपुर गांव में हुई किराना व्यापारी के हत्या के मामले में पुलिस ने गांव के एक युवक को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी तक युवक की पहचान नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि वो शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश करेंगे।
विज्ञापन

वहीं दूसरी तरफ वीरवार सुबह इंस्टाग्राम आईडी पर डाली गई एक पोस्ट से भी हड़कंप मच गया। इसमें गांव के रहने वाले प्रतीक गुज्जर नामक व्यक्ति ने सुदेश गुप्ता की हत्या की जिम्मेवारी ली और इस संबंध में अपनी इंस्टाग्राम आईडी पर पोस्ट भी डाली। पुलिस इस पोस्ट की जांच में जुट गई है।
वीडियो में भागता नजर आया युवक : हादसे के दिन पुलिस ने जब आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो उन्हें एक फुटेज में एक युवक भागता हुआ नजर आया।
फुटेज के आधार पर ही पुलिस को आरोपी तक पहुंचने में मदद मिली है। यह फुटेज भी पूरा दिन सोशल मीडिया पर छाई रही। वहीं हत्या के बाद आरोपी एक बाइक पर भागा था। इसलिए पुलिस बाइक सवार व्यक्ति की तलाश में भी जुट गई है।
विज्ञापन

पेट्रोल पंप को लेकर विवाद : मामला रंजिशन हत्या का बताया गया है और यह हत्या पेट्रोल पंप के विवाद को लेकर हुई है। जानकारी के अनुसार गांव के ही एक व्यक्ति का पहले से ही एक पेट्रोल पंप था। जबकि दूसरा पेट्रोल पंप खुलने से पहला मालिक नाराज था और कुछ दिन पहले उसकी सुदेश गुप्ता के साथ इस मुद्दे को लेकर बहस भी हुई थी।
प्रतीक के परिवार व दोस्तों से की पूछताछ : हत्या के बाद पुलिस ने मामले की कड़ियां जोड़ते हुए प्रतीक के पिता और अन्य पांच-छह दोस्तों से भी पूछता की थी। वहीं हत्या की सूई गांव के ही एक अन्य आपराधिक किस्म के युवक पर भी घूम रही थी।
विज्ञापन

जब पुलिस ने इस व्यक्ति से जुड़ी जांच को आगे बढ़ाया तो पाया कि वो तो विदेश जा चुका है। इसके बाद गांव के ही दूसरे युवक पर शक पुख्ता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें