फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: मां को बचाने आए बड़े भाई पर छोटे ने किया चाकू से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। शराब के नशे में छोटे ने पहले तो अपनी मां के साथ झगड़ा किया। जब बड़ा भाई बचाने के लिए आया तो उसने उसे चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना अंबाला छावनी के रविदास नगर में बुधवार की रात को हुई। स्थानीय निवासी जितेंद्र ने नागरिक अस्पताल में उपचार के बाद मामले की शिकायत महेशनगर थाना में दी है।
विज्ञापन

जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 27 अगस्त की रात को उसका छोटा भाई निशू घर पर माता चंद्रा देवी के साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा था। उस समय वो अपने मकान के ऊपर वाले कमरे में था। रात लगभग 12 बजे जब उसकी मां ने उसे आवाज लगाई कि नीशू उसके साथ लड़ाई-झगड़ा कर रहा है तो वो तभी नीचे आया और अपने भाई नीशू को समझाने लगा। नीशू ने तैश में आकर पहले उसकी टी-शर्ट फाड़ दी और फिर उसके साथ मारपीट करने लगा। कुछ देर बाद नीशू ने चाकू से उसके ऊपर हमला करके शरीर पर कई जगह घाव कर दिए।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें