फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: दवा की जगह फिनाइल पीने से बिगड़ी महिला की तबीयत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। छावनी के करधान क्षेत्र में बीमार महिला ने गलती से फिनाइल का सेवन कर लिया। इसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ गई। यह देख परिजन आनन फानन में महिला को लेकर छावनी के नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां पर चिकित्सक ने महिला का उपचार शुरू कर अस्पताल में भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

यशपाल ने बताया कि उसकी पत्नी की तबीयत खराब रहती है, बुधवार रात करीब 10 बजे उसकी पत्नी ने दवाई समझकर फिनाइल का सेवन कर लिया। इसके बाद उसकी तबीयत खराब हो गई और वह उल्टियां करने लगी। जब उन्होंने चैक किया तो पता चला कि पत्नी ने दवा की जगह फिनाइल का सेवन कर लिया है। इसके बाद वह देर रात में ही पत्नी को लेकर छावनी के नागरिक अस्पताल में पहुंचे। जहां डाक्टरों ने उसे उपचार देकर भर्ती कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें