फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: रामगढ़ गांव से युवक को किया अगवा

Fri, 27 Feb 2026 03:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। रामगढ़ गांव में स्कॉपियो में आए 8 बदमाश दिनदहाड़े दुकान पर आए एक युवक को अगवा कर ले गए। युवक ने आरोपियों पर चलती गाड़ी में पिटाई करने गला दबाकर हत्या का प्रयास करने के आरोप लगाए। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी अधमरी हालत में दुकानदार को पंजलासा के पास गड्ढों में फेंककर भाग गए थे। यह पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। मुलाना थाना पुलिस ने दुकानदार बलविंद्र सिंह की तहरीर पर मोहित, लक्की, सुभाष, अभी सहित चार अन्य पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने इस मामले में मुख्य आरोपी मोहित का काबू कर लिया है। मुलाना थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि हमलावर व घायल किसान के बीच ढाई साल पहले भी झगड़ा हुआ था ओर वो केस कोर्ट में चल रही है। उसी रंजिश के चलते हमला हुआ है।
विज्ञापन

घायल बलविंदर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बुधवार शाम करीब 5:45 बजे वह गांव के बस अड्डे पर स्थित महिपाल की परचून दुकान पर सामान लेने गया था। तभी वहां एक काले रंग की स्कॉर्पियो आकर रुकी। गाड़ी से उतरे 3-4 युवकों ने उसे पीटना शुरू कर दिया और जबरन गाड़ी में डाल लिया। आरोप है कि गाड़ी में मौजूद आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि तूने पहले भी हमारे खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है, आज तेरा काम तमाम कर देंगे, तुझे गवाही देने लायक नहीं छोड़ेंगे। पीड़ित के अनुसार, अगवा करने वालों में गांव की मौजूदा सरपंच का पति मोहित, लक्की और अन्य युवक शामिल थे।
घायल बलविंद्र का आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी में ले जाने के बाद मुलाना पुल के पास पार्क में उतारकर मारपीट की। बाद में दोबारा गाड़ी में डाल कर झाडूमाजरा गांव में ले गये। चलती गाड़ी में बचाने के लिए चिल्लाता रहा लेकिन तेजरफ्तार होने के कारण किसी को सुनाई नहीं दी। मारपीट करने के साथ-साथ वीडियो भी बनाई थी। उसकी समय आरोपी मोहित के पास अमेरिका में रहने वाले अभी का फोन आया था। आरोपी मोहित तो अभी ने टांगे तोड़ने व गोली मारने की बात बोलने के आरोप लगाए। आरोपियों ने मारपीट के समय देसी कट्टा भी निकाला। जाते हुए मोबाइल व जेब से 7500 रुपये की नकदी भी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें