फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala: सर्राफा कारोबारी को बातों में लगाकर युवक ने की ठगी, दुकानदार ने दिखाई थी 12 सोनी की चेन

Fri, 08 Mar 2024 11:22 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)

सार

अंबाला छावनी में दुकानदार से ठगी का मामला सामने आया है। शातिर युवक ने पहले तो एक चेन पसंद कर ली और रेट पूछने के बाद बोला कि अपनी माता को लेकर आता हूं। युवक के जाने के बाद दुकानदार चेन रखने लगा तो उसमें से एक गायब थी। 
विज्ञापन
घटना का सीसीटीवी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में एक युवक ने दुकान में बातों में लगाकर एक सोने की चेन पर हाथ साफ कर लिया। शातिर युवक ने पहले तो एक चेन पसंद कर ली और रेट पूछने के बाद बोला कि अपनी माता को लेकर आता हूं। युवक के जाने के बाद दुकानदार चेन रखने लगा तो उसमें से एक गायब थी। बाहर जाकर युवक को काफी तलाशा लेकिन वह नहीं मिला। यह पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई।

विज्ञापन


सीसीटीवी में युवक दिखाई दे रहा है कि धोखे से वह एक 16-17 ग्राम की चेन को छिपाकर ले जाता है। दुकान से बाहर निकलने के बाद वह दौड़ जाता है। अंबाला कैंट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में सिटी के मॉडल टाउन निवासी प्रयास अग्रवाल ने बताया कि उनकी वीएस ज्वेलर के नाम से अंबाला छावनी के सर्राफा बाजार में दुकान है। वह अपने पिता कल्याण अग्रवाल के साथ बैठता है।

5 मार्च को उनकी दुकान पर दोपहर के समय एक 30 वर्षीय युवक आया और सोने की चेन दिखाने की बात कहने लगा। उसकी बातों में आकर सोने की चेन दिखाने के लिए काउंटर से एक ट्रे निकाली। उसमें 12 चेन थी। करीब 15 मिनट तक दुकान में सोने की चेन पसंद करता रहा। इस बीच एक चेन पसंद आने की बात भी बोली। कीमत जानने के बाद बोला कि वह अपनी माता को लेकर आता है और आकर वह चेन खरीद लेगा। यह कहते हुए आरोपी बाहर निकल गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें