फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पहली बार आज से शुरू होगी यंग अंबाला फुटबॉल लीग, 14 टीमें खेलेंगी 46 मुकाबले

Sun, 21 Sep 2025 02:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला में होने वाली यंग अंबाला फुटबॉल लीग के बारे में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए नर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। युवाओं में फुटबॉल का जोश भरने के लिए पहली बार यंग अंबाला फुटबॉल लीग आज से आयोजित होने जा रही है। इस लीग में खास बात यह है कि 15 वर्ष से कम आयु के खिलाड़ियों की 10 टीमें हिस्सा लेंगी। इन टीमों के बीच जिले के अलग-अलग मैदानों में कुल 46 मुकाबले होंगे। इस लीग को करवाने का जिम्मा पूर्व खिलाड़ियों की फौज यानी फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी ने उठाया है। इस लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की बाकायदा एक जिलास्तरीय टीम का चयन होगा। फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी में 40 सदस्य है और सभी फुटबॉल के नेशनल लेवल के खिलाड़ी है। जो अंबाला का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन



वारहीरोज स्टेडियम में आज होंगे दो मुकाबले

फुटबॉल लवर्स वेलफेयर सोसायटी की तरफ से शनिवार को एक निजी रेस्तरां में प्रेसवार्ता हुई। प्रधान राजेश शर्मा व नरेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस लीग की शुरूआत कैंट के वारहीरोज मैमोरियल स्टेडियम में रविवार दोपहर दो बजे होगी। पहले दिन का मुकाबला केवी नंबर-1 स्कूल व तोपखाना बाजार फुटबॉल क्लब के बीच खेला जाएगा। दूसरा मुकाबला केवी नंबर टीम-बी व फेयरलेस अकादमी बोह के बीच होगा। इस लीग की शुरूआत जिला फुटबॉल संघ के प्रधान बीएस बिंद्रा करेंगे। प्रेसवार्ता में सुभाष सैनी, राकेश शर्मा, सुभाष शर्मा, अनिल कुमार नीला, मदन लाल व राधे श्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें