फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: ट्रैक्टर पर तीन लाख रुपये मिलेगा अनुदान, करें आवेदन

Tue, 30 Dec 2025 01:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग ने वर्ष 2025-26 के लिए अनुसूचित जाति के किसानों को बड़ी सौगात दी है। योजना के तहत 45 हॉर्स पावर या उससे अधिक क्षमता के ट्रैक्टर की खरीद पर सरकार 3 लाख रुपये तक का अनुदान देगी। सहायक कृषि अभियंता सुभाष चंद्र ने बताया कि आवेदन के लिए किसान का मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत होना अनिवार्य है। योजना की मुख्य शर्ताें में किसान ने पिछले 5 वर्षों में ट्रैक्टर पर कोई अनुदान न लिया हो, किसान के पास स्वयं या परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में दर्ज सदस्य के नाम पर जमीन का मालिकाना हक हो, अनुदान पर खरीदे गए ट्रैक्टर को लाभार्थी अगले 5 साल तक बेच नहीं सकेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आवेदन निर्धारित लक्ष्य से अधिक प्राप्त होते हैं तो लाभार्थियों का चयन उपायुक्त की अध्यक्षता में ऑनलाइन ड्रा के माध्यम से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें