फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: आरडीसी परेड में शामिल होने का मिलेगा मौका

विज्ञापन
एनसीसी के सालाना प्र​शिक्षण ​शिविर में गतिवि​धियों में प्रतिभाग करतीं महिला कैडेट्स। एनसीसी
विज्ञापन
मुलाना। महर्षि मार्कंडेय विश्वविद्यालय में 1 हरियाणा गर्ल्स बटालियन एनसीसी का संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। इसमें विभिन्न स्कूलों-कॉलेजों की 445 महिला कैडेट्स सैन्य अनुशासन के गुर सीख रही हैं। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कैडेट्स को गणतंत्र दिवस शिविर के लिए चुना जाएगा। सेना में अफसर बनने की इच्छुक बेटियों को सर्विसेज सिलेक्शन बोर्ड की विशेष कोचिंग भी दी जा रही है। कैंप कमांडेंट कर्नल नितेश सिंह और प्रशासनिक अधिकारी मेजर स्वाति पांडे के निर्देशन में यह शिविर चल रहा है। 9 जुलाई को गार्ड ऑफ ऑनर प्रतियोगिता होगी। कैडेट्स को सैन्य प्रशिक्षण के साथ-साथ साइबर सुरक्षा, आपदा प्रबंधन और अग्निवीर भर्ती जैसे विषयों पर भी मार्गदर्शन मिल रहा है। बुधवार को उन्हें ''उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक'' फिल्म दिखाई गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें