फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: योग से होंगे निरोग, तीन केंद्र और खुलेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। योग के माध्यम से आमजन को निरोग रखने के लिए तेजी के साथ प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में गांव स्तर पर योग प्रशिक्षण केंद्र खोले जा रहे हैं।
विज्ञापन

अंबाला जिले में अभी तक कुल 11 प्रशिक्षण केंद्रों में योग प्रशिक्षण केंद्र संचालित कर रहे हैं। वहीं, तीन प्रशिक्षण केंद्र जल्द ही शुरू होंगे। इसमें भुंड़गपुर, शेरपुर और सुलखनी शामिल है।
जो प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं, वहां पर सरकारी योग प्रशिक्षक लोगों को प्रशिक्षण देते हुए योग के माध्यम से निरोग रहने का संदेश दे रहे हैं। योग शिक्षकों द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में सुबह और शाम दो चरणों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। ग्रामीण योग प्रशिक्षण केंद्र अंबाला का लाभ लेते हुए युवा और बुजुर्ग भी इसका लाभ उठा रहे हैं। वहीं तीन नए योग केंद्र खुलने के बाद योग की पहुंच और अधिक ग्रामीणों तक पहुंच जाएगी। वहीं उम्मीद जताई जा रही है कि इन तीनों केंद्रों को 21 जून से पहले शुरु कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

इन गांवों को मिली सौगात
गांव बाड़ा, गरनाला, भुंड़गपुर, सपहेड़ा, धीन, मुलाना, फतेहपुर, शेरपुर, उकलाना, घेलकलां, घेलखुर्द, जनसुआ, सुलखनी, सरदेहड़ी में योग केंद्र स्थापित किए गए हैं।
कई गांव के लोग लाभान्वित
जो प्रशिक्षण केंद्र चल रहे हैं। उस प्रशिक्षण केंद्र से न केवल एक गांव से बल्कि आस-पास के अन्य गांवों के ग्रामीणों को भी इसका खूब लाभ मिल रहा है। जो कि प्रशिक्षण केंद्रों में पहुंच कर योग का अभ्यास कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार इस दौरान सभी प्रशिक्षण केंद्रों में करीब एक हजार के करीब लोग सुबह और शाम के समय लाभ उठा रहे हैं।
वर्जप
जिले में 14 योग प्रशिक्षण केंद्रों का निर्माण किया जा चुका है। सभी केंद्रों में योग प्रशिक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। अभी तक 11 केंद्र ऐसे हैं, जहां पर योग प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जल्द ही तीन केंद्रों पर प्रशिक्षक नियुक्त कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

- शक्तिकांत शर्मा, जिला आयुष अधिकारी, अंबाला।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें