फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: योग से प्रकृति के पांचों तत्वों से जुड़ने का कराया अभ्यास

विज्ञापन
अंबाला छावनी के पटेल पार्क में मौजूद ब्रह्माकुमारीज संसथान के पदा​धिकारी। प्रवक्ता
विज्ञापन
अंबाला। प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय के शिपिंग एविएशन टूरिज्म विंग और शांतिधाम दयाल बाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पटेल पार्क के प्रांगण में मातृभूमि के लिए योग पर आधारित रहा। एकता पर्व-2026 अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में योग और आध्यात्मिक ऊर्जा के संगम से उपस्थित लोगों ने आत्मिक शांति का अनुभव किया।
विज्ञापन

अहमदाबाद से विशेष रूप से पहुंचीं बीके स्वीटी बहन ने विभिन्न योग मुद्राओं के माध्यम से साधकों को प्रकृति के पांचों तत्वों से जुड़ने का अभ्यास कराया। मुख्य अतिथि प्रदीप खेड़ा व उनकी धर्मपत्नी सुशीला ने कहा कि यहां आकर ऐसा आभास हुआ जैसे आंगन में स्वयं देवी-देवताओं का वास हो गया हो।
राष्ट्रीय संयोजक बीके संतोष भाई ने कहा कि जिस प्रकार मंदिर की पवित्रता वहां जाने वालों के विचारों से बनती है, वैसे ही सामूहिक शांति के विचार पूरे वायुमंडल को सकारात्मक बना सकते हैं। राजयोगी हरीश भाई ने उपस्थित जनसमूह को जल-बिजली संरक्षण, सैनिकों का सम्मान, स्वच्छता और भ्रष्टाचार विरोध की दस सूत्रीय शपथ दिलाई।
विज्ञापन

आज निकलेगी साइकिल यात्रा : जोनल समन्वयक राजयोगिनी बीके शैली दीदी ने योग कमेंट्री से सबको भावविभोर कर दिया। उन्होंने बताया कि इस अभियान के तहत 3 मई को सुबह 5:30 बजे अनदेखा भारत साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें