फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भव्य तरीके से मनेगा योग दिवस : अपराजिता

विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर विभागीय अ​धिकारियों को निर्देश देती एडीसी। संस्था
विज्ञापन
अंबाला। 21 जून को भव्य तरीके से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इसमें अधिक से अधिक प्रतिभागी शामिल होकर कार्यक्रम की भव्यता बढ़ाएंगे। एडीसी अपराजिता ने कहा कि योग से हम शारीरिक रूप से मजबूत बन सकते हैं।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ-साथ खंड स्तर पर भी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने योग दिवस के तहत जिला स्तरीय कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन के लिए मंगलवार को संबंधित अधिकारियों की बैठक ली और उन्हें आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जिला में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा जिला के सभी खंड में भी कार्यक्रम आयोजित होगा। जिला प्रशासन के साथ योग समितियां इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए आगे आकर अपनी पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित करें ताकि सभी जगहों पर कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा सके।
विज्ञापन

जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन 21 जून को होगा, वहीं 19 जून को पायलट रिहर्सल का आयोजन होगा तथा इसी दिन मैराथन का भी आयोजन किया जाएगा। सभी जगहों पर आयुष विभाग द्वारा जो नियम तैयार किया जाएगा यानि जो योग क्रियाएं करवाई जानी है, वह शामिल रहेंगी। उन्होंने कहा कि अभी तक आयुष विभाग ने 29, 30 और 31 मई को सभी स्कूल के पीटीआई, डीपीआई व शिक्षकों की ट्रेनिंग करवाई है।
21 जून को मुख्य कार्यक्रम सुबह 7 से 8 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यार्थियों के अलावा योग संस्थाओं से जुड़े सदस्य, अधिकारी, कर्मचारी व जनप्रतिनिधि भी भाग लेंगे। उन्होंने पुलिस विभाग को कार्यक्रम स्थलों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने, आयुष विभाग को योग दिवस की तैयारियों को लेकर आवश्यक सामान का प्रबंध करने, खेल विभाग को अधिक से अधिक संख्या में खिलाड़ियों को इस कार्यक्रम में शामिल करने, नगर निगम को सफाई व्यवस्था के इंतजाम दुरूस्त करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें