फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अवैध कॉलोनियों पर चला पीला पंजा, 8 एकड़ में किए गए निर्माण ध्वस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
शहजादपुर। जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग ने शहजादपुर क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार किया है। मंगलवार को विभाग की टीम ने गांव शहजादपुर और कड़ासन में करीब आठ एकड़ में विकसित की जा रही चार अवैध कॉलोनियों पर बुलडोजर चलाकर उन्हें पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा। दस्ते ने कॉलोनी में बिछाई गई कच्ची सड़कों और इंटरलॉकिंग टाइल रोड के जाल को उखाड़ दिया, इसके अलावा, मौके पर बनी 10 दुकानें, एक प्रॉपर्टी डीलर का कार्यालय और लगभग 30 निर्माणाधीन ढांचों को भी जमींदोज कर दिया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट व डीटीपी रोहित चौहान ने जनता को आगाह किया कि वे प्रॉपर्टी डीलरों के बहकावे में आकर अपनी मेहनत की कमाई अवैध कॉलोनियों में न फंसाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति के किए जा रहे निर्माण के खिलाफ विभाग का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा। इस मौके पर जेई अभिषेक कौशिक व अन्य राजस्व अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें