फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: झेलम एक्सप्रेस में टीटीई ने युवती से किया दुष्कर्म का प्रयास, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। नई दिल्ली से जम्मू जा रही झेलम एक्सप्रेस (ट्रेन नंबर 11077) में तैनात टीटीई विनोद कुमार ने युवती के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए जीरो प्राथमिकी दर्ज गई है, वहीं आरोपी टीटीई विनोद कुमार को आगामी कार्रवाई के लिए पानीपत जीआरपी के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन

जम्मू निवासी पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपनी बहन के साथ नई दिल्ली से जम्मू जा रही थी। ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टीटीई विनोद कुमार ने उनकी सीटें कंफर्म करने का झांसा दिया। टीटीई ने दोनों बहनों को अलग-अलग कोच में भेज दिया। पीड़िता को कोच संख्या बी-4 से बी-1 में ले जाया गया। टीटीई ने बी-1 कोच में युवती के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं, इसके बाद वह उसे जबरन पेंट्री कार की ओर ले गया, यहां उसने युवती के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। युवती के शोर मचाने पर वह किसी तरह वहां से बचकर अपनी बहन के पास पहुंची और आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें