फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बाल अधिकार एवं संरक्षण पर कार्यशाला संपन्न

Wed, 20 Aug 2025 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
अंबाला सिटी के वीटा प्लांट के कान्फ्रेस हाल में बैठक को संबो​धित करते परमजीत सिंह बडोला। प्रवक्
विज्ञापन
अंबाला सिटी। वीटा मिल्क प्लांट के कॉन्फ्रेंस हॉल में इंडिया चाइल्ड प्रोटेक्शन की ओर से आयोजित बाल अधिकार एवं बाल संरक्षण विषय पर आधारित तीन दिवसीय कार्यशाला का मंगलवार को समापन हो गया। यह कार्यशाला एक्सेस टू जस्टिस फॉर चिल्ड्रन परियोजना के अंतर्गत आयोजित की गई, इसका उद्देश्य जमीनी स्तर पर काम कर रहे एनजीओ प्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की क्षमता का निर्माण करना तथा बच्चों के अधिकारों से संबंधित मुद्दों पर साझा समझ और रणनीति विकसित करना रहा। कार्यशाला में दिल्ली, हरियाणा और चंडीगढ़ से आए सात गैर-सरकारी संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। स्थानीय स्तर पर इस कार्यक्रम की मेजबानी जिला युवा विकास संगठन अंबाला द्वारा की गई।
विज्ञापन



कार्यशाला के समापन सत्र में लेफ्टिनेंट जनरल जेएस नैन (सलाहकार-युवा सशक्तिकरण एवं खेल विभाग, हरियाणा सरकार) ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। उन्होंने अपने संबोधन में सेना के कार्यकाल के अनुभवों को साझा किया। उन्होंने हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ से आए बाल अधिकार कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया और भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी की इच्छा जताई। कार्यक्रम में सुरेंद्र सिंह मान ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और अधिकार केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि पूरे समाज की साझी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के राजीव भारद्वाज ने भी अपने विचार व्यक्त किए। जिला युवा विकास संगठन के अध्यक्ष परमजीत सिंह बडोला ने कहा, बच्चे किसी भी समाज और राष्ट्र की सबसे बड़ी पूंजी हैं, यदि उनके अधिकारों और सुरक्षा को मजबूत करेंगे तो हम वास्तव में भारत का भविष्य मजबूत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें