फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बिहार में एनडीए की जीत पर कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

Sat, 15 Nov 2025 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
शाहाबाद। बिहार में जीत का जश्र मनाते भाजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति - फोटो : mathura
विज्ञापन
शाहाबाद। र्यकर्ताओं ने विश्रामगृह में बिहार में एनडीए की जीत का जश्र धूमधाम से मनाया। भाजपा नेता सुभाष कलसाना के नेतृत्व में कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की थाप पर झूमने लगे। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाया। सुभाष कलसाना ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सैनी के नेतृत्व की खुलकर सराहना की। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने विकास, काम और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी, जिसका परिणाम आज पूरी बिहार की जनता ने सामने देखा।
विज्ञापन

कलसाना ने कहा कि वह बिहार की जनता का विशेष धन्यवाद करते कि वहां के लोगों ने अपने लोकतंत्र में विश्वास दिखाया, विकास को चुना और एनडीए को फिर से मजबूत बनाया।
कलसाना ने कहा कि इस जीत ने कांग्रेस के मुंह पर करारी चपेट मारी है। राहुल गांधी के झूठे वादों और बेबुनियाद बातों को जनता ने सिरे से नकार दिया। मंडल अध्यक्ष सुपाश्र्व जैन, महामंत्री जतिन पोपली, एडवोकेट मनदीप रावा, यशवंत राणा, बबली सरपंच, राजेश कुमार, तिलक राज सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

शाहाबाद। बिहार में जीत का जश्र मनाते भाजपा कार्यकर्ता। विज्ञप्ति- फोटो : mathura

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें