फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत से गिर कर मजदूर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। छत से गिरने के कारण 28 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मृतक अर्जुन पंडित मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। वह पिछले कुछ समय से अंबाला में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता था। रात के समय वह गुड़ मंडी में छत पर सोया हुआ था। जैसे ही वह सुबह उठा तो छत की दीवार न होने के कारण उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। वहां से गुजर रहे लोगों ने घायल अवस्था में युवक को शहर के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। इस बारे में पुलिस को सूचना दे दी गई है। वहीं, परिजनों को भी बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को युवक का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें