फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: हाई-टेंशन तारों की जगह मोटी केबल लगाने का काम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बराड़ा। बराड़ा के वार्ड नंबर 7 में बंसल पैलेस से लेकर योगी बस्ती और वाल्मीकि बस्ती तक गुजर रही हाई-टेंशन तारों को हटाने का काम शुरू हो गया है। इन तारों की वजह से स्थानीय लोगों को खासकर आंधी-तूफान और बारिश के मौसम में तारों के टूटने व करंट का भय बना रहता था। लंबे समय से इन तारों को मोटी केबल से बदलने की मांग की जा रही थी, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही थी। हाल ही में, स्थानीय निवासियों ने नगर पालिका प्रधान रजत मलिक से मिलकर अपनी समस्या बताई। रजत मलिक ने तुरंत इस मामले पर संज्ञान लिया और बिजली विभाग से संपर्क किया। उन्होंने नगर पालिका कार्यालय से आवश्यक कार्यवाही करते हुए इस काम की प्रक्रिया शुरू करवाई। नगर पालिका प्रधान रजत मलिक ने मौके पर पहुंचकर चल रहे काम का जायजा भी लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें