अंबाला सिटी के लखनौर साहिब गांव में अधूरा पड़ा वीएलडीए कॉलेज। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। लखनौर साहिब गांव में माता गुजर कौर वीएलडीए (वेटरनरी एंड लाइव स्टाक डेवलपमेंट असिस्टेंट) काॅलेज का लंबित कार्य जल्द पूरा होगा।
इस कार्य को पूरा करने के लिए लोक निर्माण विभाग की तरफ से 5.17 करोड़ रुपये के कार्य आदेश जारी कर दिए गए हैं। इस काॅलेज के बनने से शहर के साथ प्रदेश में अंबाला को नई पहचान मिलेगी। वहीं, जिला के युवा वीएलडीए की डिग्री अपने जिला में रहकर ही पा सकेंगे जिन्हें इस डिग्री के लिए हिसार या फिर अन्य जगहों तक की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी।
इस पेशे में आने से युवाओं के पास रोजगार के बेहद अवसर रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष मनदीप राणा ने कहा कि काॅलेज को पूरा करने के लिए जल्द कार्य शुरू होगा।