फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: सुभाष पार्क में जल्द शुरू होगा ई-लाइब्रेरी का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
- 2.18 करोड़ रुपये की लागत से बनेगी वातानुकूलित ई-लाइब्रेरी, एजेंसी को दिया ठेका
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। सुभाष पार्क में लंबे समय से प्रतीक्षित ई-लाइब्रेरी परियोजना के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। नगर परिषद की ओर से इस परियोजना का ठेका छावनी की बीएस एजेंसी को सौंप दिया गया है। छावनी और आसपास के क्षेत्र के विद्यार्थियों को इससे सुविधा मिलेगी। यह वातानुकूलित ई-लाइब्रेरी 2.18 करोड़ रुपये से बनकर तैयार होगी।
ई-लाइब्रेरी के आंतरिक ढांचे और 3डी मॉडल (डिजिटल मैप) का खाका पूरी तरह तैयार कर लिया गया है। ई-लाइब्रेरी में प्रवेश करते ही एक सुसज्जित एंट्रेंस लॉबी और डिजिटल रजिस्ट्रेशन सह इंफोर्मेशन डेस्क होगा। यहां एक सर्वर रूम भी बनाया जाएगा जो पूरी लाइब्रेरी के नेटवर्किंग सिस्टम को संचालित करेगा। छात्रों के लिए 120-डिग्री कोण वाले कंप्यूटर वर्कस्टेशन तैयार किए जाएंगे, ताकि प्रत्येक अध्ययनकर्ता को पर्याप्त स्पेस और निजता मिल सके। इसके अलावा स्वयं के लैपटॉप या कंप्यूटर से पढ़ाई करने वालों के लिए अलग से हाई-सीटिंग वर्कस्टेशन उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन


ऑनलाइन एवं ऑफलाइन का संगम
ई-लाइब्रेरी में हजारों ई-बुक्स, रिसर्च पेपर्स और ऑनलाइन स्टडी मैटेरियल के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट एक्सेस वाले कंप्यूटर लगाए जाएंगे। इसके साथ ही ऑफलाइन पढ़ने के शौकीनों के लिए भौतिक पुस्तकों के विशाल संग्रह के लिए विशेष बुक स्टेक्स और आरामदायक रीडिंग डेस्क भी स्थापित की जाएंगी।
विज्ञापन

पूरे हॉल को अत्याधुनिक एसी सिस्टम, फॉल्स सीलिंग और आकर्षक लाइटिंग के साथ डिजाइन किया गया है, ताकि अध्ययन का वातावरण शांत और आरामदायक बना रहे। ठेका जारी होने के बाद अब बहुत जल्द निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा और तय सीमा के भीतर इसे आम जनता व विद्यार्थियों के लिए समर्पित करने का लक्ष्य रखा गया है।

ई-लाइब्रेरी का काम जल्द शुरू हो जाएगा। एजेंसी को गुणवत्तापूर्ण तरीके से काम पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
- स्वर्ण कौर, अध्यक्ष, नगर परिषद सदर, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें