अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 12 में पेयजल पाइपलाइन के उद्धाटन अवसर पर मौजूद पार्षद व स्थानीय लोग।
अंबाला। वार्ड नंबर 12 के पार्षद व भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश धीमान ने पूजा विहार, भारद्वाज और प्रोफेसर कॉलोनी में पेयजल पाइपलाइन बिछाने के कार्य का शुभारंभ किया। धीमान ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के सहयोग से वार्ड में विकास कार्य तेजी से हो रहे हैं। पहले यहां नया ट्यूबवेल लगवाया गया था और अब मुख्यमंत्री के आदेश पर पाइपलाइन बिछाई जा रही है इससे स्थानीय निवासियों की वर्षों पुरानी पानी की समस्या दूर होगी। उन्होंने कहा कि कच्ची गलियों का एस्टीमेट भी सरकार को भेज दिया गया है, फंड आते ही काम शुरू होगा। इस मौके पर राकेश यादव, मांगे राम, मान सिंह और कई कॉलोनी वासी मौजूद रहे।
अंबाला छावनी के वार्ड नंबर 12 में पेयजल पाइपलाइन के उद्धाटन अवसर पर मौजूद पार्षद व स्थानीय लोग।