डिफेंस कॉलोनी के नजदीक सड़क पर रखे सीवरेज के पाइप। संवाद
cसेना की जमीन पर सीवर पाइप डालने के लिए नगर परिषद की तरफ से 52 लाख रुपये की बोर्ड के खाते में जमा करवाई गई है और राशि जमा होते ही काम से संबंधित अनापत्ति प्रमाण पत्र भी जारी कर दिया है और नगर परिषद ने भी तुरंत प्रभाव से सीवरेज पाइप डालने का कार्य आरंभ कर दिया है। नगर परिषद से प्राप्त जानकारी अनुसार कलरहेड़ी रोड, दिलीपगढ़ से डिफेंस एन्कलेव, दिलीपगढ़ से बब्याल पावर हाउस तक बब्याल पीडब्ल्यूडी रोड से सूर्य नगर में सेना की जमीन तक सीवरेज पाइप डाला जाएगा।
गंदगी और जलभराव से मिलेगी मुक्ति
बोह-बब्याल सहित डिफेंस कॉलोनी में गंदगी और जलभराव की समस्या नहीं रहेगी। लगभग 50 कॉलोनियों के 60 हजार से अधिक लोगों को इसका फायदा होगा। 200 से 1200 एमएम तक डाले जा रहे पाइप से पानी की निकासी सुचारू ढंग से हो पाएगी। इसके लिए टूंडला में एक पंपिंग स्टेशन बनाया गया है जबकि दूसरा मच्छौंडा के पास बनाया जा रहा है। यहां सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की मदद से गंदगी का निस्तारण किया जाएगा। गौरतलब है कि लगभग दो वर्ष पहले अंबाला छावनी के रिहायशी क्षेत्रों सहित बाजारों में सीवरेज पाइप डालने का कार्य आरंभ किया गया था। नगर परिषद के अधीन सभी क्षेत्रों में सीवरेज पाइप डालने का कार्य पूरा कर दिया गया है जबकि कुछ अहातों में काम चल रहा है। वहीं बोह, बब्याल, दलीपगढ़ और बब्याल में सेना की जमीन होने के कारण काम लंबित था जोकि अब जल्द पूरा हो जाएगा।
वर्जन
सेना की जमीन पर सीवर पाइप डालने का कार्य शुरू कर दिया गया है जोकि बोह, बब्याल, डिफेंस कॉलोनी सहित दिलीपगढ़ आदि में है। इसके लिए 52 लाख रुपये की राशि बतौर कार्य करने के लिए जमा करवाई गई है जोकि रिफंड हो जाएगी। यहां काम तेजी से चल रहा है और जल्द ही इसे निपटा दिया जाएगा। सीवर पाइप डलने से जलभराव की समस्या दूर हो जाएगी और गंदगी का भी सही ढंग से निस्तारण हो सकेगा।
मंदीप सिंह, कार्यकारी अभियंता, नप सदर।