अंबाला। शहर में करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए तीन मंजिला सुषमा स्वराज बस अड्डे पर दो सफाई कर्मचारी सफाई का काम देख रहे हैं। इस बस स्टैंड पर 12 काउंटर, 15 शौचालय हैं, इसके अलावा रोडवेज कार्यालय भी यहीं पर है।
यह दोनों सफाई कर्मचारी सारा दिन पूरे बस अड्डे पर सफाई करते हैं जबकि इस तीन मंजिला बस अड्डे पर 10 के करीब सफाई कर्मचारियों की जरूरत है। लेकिन रोडवेज अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।
करोड़ों रुपये की लागत से बनाए गए सुषमा स्वराज बस अड्डा परिसर में जगह-जगह गंदगी पसरी हुई है। इसके कारण बस अड्डे पर आने वाले यात्रियों को परेशानी हो रही है। वहीं, बस अड्डे पर रखे डस्टबिन भरकर ओवर फ्लो हो रहे हैं ओर कूड़ा बाहर जमीन पर गिर रहा है।
शहर में सबसे बड़ी कपड़ा मार्केट है, इस कपड़ा मार्केट में हरियाणा, पंजाब, हिमाचल और अन्य जगह से लोग कपड़ों की खरीदारी करने आते हैं। इसके लिए अधिकतर व्यापारी और लोग बसों के माध्यम से शहर में आते हैं।
शहर में रोजाना लोगों का आना जाना लगा रहता है। इस कारण सुषमा स्वराज बस अड्डा सबसे व्यस्त बस अड्डा है। इस बस स्टैंड से चंडीगढ़, जींद, कैथल, नरवाना, सिरसा, हिसार, दिल्ली और अन्य जगहों पर करीब तीन सौ बसों का आवागमन लगा रहता है। इसके अलावा पांच हजार के करीब यात्री रोजाना आवागमन करते हैं।
वर्जन
इस तीन मंजिला बस अड्डे पर दो सफाई कर्मचारी सफाई का काम करते हैं जबकि यहां पर 10 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है।
कृष्ण, संस्थान प्रबंधक, अंबाला सिटी।
अंबाला शहर बस स्टैंड परिसर में गंदगी से भरा डस्टबिन व जमीन पर पड़ा कूड़ा। संवाद
अंबाला शहर बस स्टैंड परिसर में गंदगी से भरा डस्टबिन व जमीन पर पड़ा कूड़ा। संवाद