फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धरोहरों के संरक्षण पर हो रहा काम : अरविंद

विज्ञापन
अंबाला छावनी के सदर बाजार ​स्थित मेन ब्रांच के स्कूल में पौधों के साथ मौजूद छात्र व स्टाफ। प्रव
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। प्रदेश के सहकारिता, कारागार, विरासत व पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने किंगफिशर टूरिस्ट काम्प्लेक्स में राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष एवं उनकी पत्नी मित्रा घोष से शिष्टाचार भेंट की। शनिवार सांय राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष सपत्नीक अपने संक्षिप्त प्रवास के दौरान किंगफिशर टूरिस्ट काम्प्लेक्स पहुंचे थे।
चंडीगढ़ से गोहाना लौट रहे कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष का स्वागत किया। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान पर्यटन मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ऐतिहासिक धरोहर को सहेजने व उनके संरक्षण के संकल्प पर गंभीरता से काम कर रहा है। सेवा पखवाड़ा अभियान के दौरान ही प्रदेश संरक्षित 20 स्मारकों के जीर्णोद्धार व सौंदर्यीकरण पर 95 करोड़ रुपए की परियोजनाओं को शुरू किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

2 अक्तूबर तक विरासत की हिफाजत अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आमजन, विशेषकर युवा पीढ़ी प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहरों के बारे में जागरूक हो सके। कैबिनेट मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष को बताया कि 2 अक्टूबर से सूरजकुंड में दिवाली मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें खादी और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दी जाएगी।

अंबाला छावनी के सदर बाजार स्थित मेन ब्रांच के स्कूल में पौधों के साथ मौजूद छात्र व स्टाफ। प्रव

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें