फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: कविता पाठ में जीती ओवरऑल ट्रॉफी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीएमएन कॉलेज के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। जीएमएन कॉलेज के विद्यार्थियों ने राज्य स्तरीय कविता पाठ प्रतियोगिता में ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। उर्दू में अश्वनीत और हिंदी में पारस भोला ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि जसमीत कौर पंजाबी में द्वितीय रहीं। प्राचार्य डॉ. रोहित दत्त ने विजेताओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

दूसरी ओर कॉलेज की एनएसएस इकाई की ओर से आयोजित शिविर में सिविल डिफेंस के कमांडर संजीव सैनी ने छात्राओं को आत्मरक्षा के व्यावहारिक गुर सिखाए। इस दौरान अर्थशास्त्र विभाग के सहयोग से सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसके अतिरिक्त, कॉलेज ने राजकीय महिला महाविद्यालय, शहजादपुर में एआई और डिजिटल मार्केटिंग पर कार्यशाला की, वहीं कंप्यूटर साइंस विभाग ने मनोरंजक गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों की शिक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें