फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: जेसीआई अंबाला की महिला टीम ने वैवाहिक जीवन पर व्यक्त किए विचार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला। जेसीआई अंबाला की महिला टीम रिदम ने फ्रेगरेंस ऑफ लव पाॅटलक पार्टी का आयोजन सुभाष पार्क में किया। सभी महिला सदस्य अपने घर से व्यंजन बना कर लाईं। इस दौरान सभी महिला सदस्यों के लिए तंबोला सहित अन्य खेलों का आयोजन किया गया। इसका सभी सदस्यों ने आनंद उठाया। इस पाॅटलक का उद्देश्य सभी महिला सदस्यों के साथ संबंध घनिष्ठ करना एवं पूरे साल एक टीम की तरह काम करना रहा। परियोजना के अंतर्गत ऑनलाइन रील प्रतियोगिता भी करवाई गई। इसमें महिलाओं ने वैवाहिक जीवन पर अपने विचार वयक्त किए। ऑनलाइन प्रतियोगिता की विजेता जेसरेट सिमरनप्रीत कौर रही। सभी खेल की विजेताओं को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस वर्ष टीमें शामिल हुईं नई सदस्य जेसरेट तान्या सिंगला, रितिका अरोड़ा एवं पर्ल गुप्ता का स्वागत किया गया। इस आयोजन में जेसीआई अंबाला की महिला टीम रिदम की चेयरपर्सन जेसी सोनिया गोयल, सचिव जेसरेट पूजा महेंद्रु, आईपीसीपी जेसरेट प्रियंका बहल, पूर्व चेयरपर्सन जेसरेट काजल मित्तल एवं जेसरेट गीतांजली जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें