फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: अकेले सफर करने वाली महिलाओं को मिलेगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
- आंध प्रदेश में ट्रेन में युवती की मौत के बाद रेलवे ने विभागीय कर्मचारियों की लगाई ड्यूटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। ट्रेन में यात्रा के दौरान महिला सुरक्षा पर गंभीर सवालों और असम की एक छात्रा की मौत के बाद रेल प्रशासन हरकत में आ गया है। इस घटना के बाद रेलवे ने यात्रियों, विशेषकर अकेले सफर कर रही महिला यात्रियों और बुजुर्गों की सुरक्षा के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं। अंबाला मंडल ने सभी संबंधित अधिकारियों को कोच में नियमित गश्त और ऑनबोर्ड स्टाफ की उपस्थिति दर्ज करने को कहा है।
असम की 20 वर्षीया छात्रा विशाखापत्तनम से अपने घर लौट रही थी। उसने यात्रा के दौरान परिजनों को कोच में शराबी और उपद्रवी तत्वों की मौजूदगी बताई थी। छात्रा ने कोच का एक वीडियो भी साझा किया, जिसके बाद उसका फोन बंद हो गया। परिजनों ने रेलवे हेल्पलाइन और आरपीएफ कंट्रोल रूम को सूचना दी, लेकिन समय पर सुरक्षा नहीं मिली।
विज्ञापन

अगले दिन आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले में रेलवे ट्रैक पर युवती का शव मिला। इस घटना से रेल प्रशासन की कार्यप्रणाली और हेल्पलाइन की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल उठे थे। सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने घटना से सबक लेते हुए नए निर्देश जारी किए हैं। सभी टिकट चेकिंग स्टाफ को अपने आवंटित डिब्बों में लगातार गश्त करने का आदेश दिया गया है। कर्मचारियों को सक्रिय उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए कहा गया है। उन्हें अकेले सफर कर रही महिला यात्रियों और बुजुर्गों का हालचाल पूछने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

रेल मदद शिकायतों पर होगी त्वरित कार्रवाई
रेल मदद एप या हेल्पलाइन से मिलने वाली शिकायतों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। इनमें उत्पीड़न, संदिग्ध गतिविधियां, चोरी, धमकी और महिला सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं शामिल हैं। शिकायतों पर तुरंत संज्ञान लेकर आरपीएफ और जीआरपी अधिकारियों से समन्वय स्थापित होगा। शिकायत का समाधान होने तक उसकी निरंतर निगरानी की जाएगी और रिकॉर्ड रखा जाएगा।

इन नए निर्देशों का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ट्रेन में सफर करने वाला हर यात्री स्वयं को सुरक्षित महसूस करे।
- यशनजीत सिंह, वरिष्ठ वाणिज्य मंडल प्रबंधक, अंबाला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें