फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: स्वयं सहायता ग्रुप की महिलाओं को मिलेगा लाभ

विज्ञापन
सरिता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। जिला में कई महिलाएं हैं जो स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं और विभिन्न तरह से सामान बना रही हैं। यह महिलाएं अपने साथ साथ दूसरों को भी रोजगार दे रही हैं। इन सभी महिलाओं ने सरकार की जारी किए गए बजट का स्वागत किया है। महिलाओं का कहना है कि इस बजट से उनके बिजनेस में मदद मिलेगी और मुनाफा भी ज्यादा होगा।

बराड़ा के गांव अधाेया निवासी सरिता ने बताया कि आज के बजट से महिलाओं को अपने व्यापार की बढ़ोत्तरी में काफी मदद मिलेगी। इसके अलावा उन्हें अपने उत्पादों को सीधे बिक्री करने का मौका मिलेगा। बिचौलिये का रोल खत्म हो जाएगा। इससे सीधा लाभ महिलाओं के पास आएगा। जिससे उनकी आय भी बढ़ेगी या व्यवसाय विकास में मुख्य मदद होगी।
विज्ञापन



बराडा के गांव अधोया निवासी ऊषा ने बताया कि वह पिछले सात साल से स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं और फुलकारी का काम करती हैं। सरकार ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के लिए जो बजट जारी किया है वह उस बजट का स्वागत करती हैं, अभी तक वह अपने द्वारा बनाए गए सामान को प्रदर्शनी के माध्यम से बेचती थी।


अनुपमा गौड़ ने बताया कि महिलाओं के लिए कौशल विकास और स्टार्टअप को बढ़ावा देने की योजनाएं स्वागत योग्य हैं। इससे युवतियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। बजट में शिक्षा और पोषण पर जोर देकर सरकार ने महिलाओं और बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य की नींव रखी है।
विज्ञापन








छावनी निवासी मंजू रानी ने बताया कि इस बजट में महिलाओं के रोजगार और स्वरोजगार पर खास ध्यान दिया गया है। इससे महिलाएं आर्थिक रूप से मजबूत होंगी और आत्मनिर्भर बनेंगी। इसके अलावा बजट में महिलाओं के स्वास्थ्य और बीमा से जुड़े प्रावधान सराहनीय हैं। इससे महिलाओं को भविष्य की सुरक्षा का भरोसा मिलेगा।

सरिता

सरिता

सरिता

सरिता

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें