फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: पंजाबी परिवार की महिलाओं ने साहिबजादों की शहादत को किया नमन

Sun, 28 Dec 2025 01:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
विज्ञापन
मुलाना में शहादत दिवस पर पंजाबी परिवार द्वारा लगाए लंगर में मौजूद महिलाएं। संवाद - फोटो : विद्यानगर ​स्थित पैट्रोल पंप पर लगाया गया ई व्हीकल चार्जिंग सिस्टम
विज्ञापन
मुलाना। माता बाला सुंदरी मंदिर के प्रवेश द्वार पर पंजाबी परिवार की महिलाओं की ओर से श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादों और माता गुजर कौर जी की शहादत को समर्पित चाय व बिस्कुट के लंगर का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं व राहगीरों को चाय व बिस्कुट वितरित की गई। मौके पर मौजूद मोनिका कालड़ा ने बताया कि गुरु महाराज के छोटे साहिबजादों की शहादत इतिहास का गौरवशाली अध्याय है, जिसे हम सभी को सदैव याद रखना चाहिए और आने वाली पीढ़ियों तक इसका संदेश पहुंचाना चाहिए।
विज्ञापन

दोसड़का में छोटे साहिबजादों की शहादत को समर्पित कीर्तन दरबार का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुलाना। श्री गुरुगोबिंद सिंह जी महाराज के छोटे साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह, बाबा फतेह सिंह व माता गुजर कौर जी की याद में शुक्रवार को कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार गुरुद्वारा बाबा जोरावर सिंह बाबा फतेह सिंह दोसड़का में हुआ। तीन दिवसीय शहीदी जोड़ मेले के अंतिम दिन प्रबंधक कमेटी तथा क्षेत्र की साध संगत के सहयोग से यह आयोजन किया गया, इसमें सैंकड़ों की संख्या में संगत मौजूद रही।
उन्होंने गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज की पावन हजूरी में माथा टेककर अरदास की। इसमें सिख कौम के प्रसिद्ध रागी जत्थे भाई कुलविंदर सिंह, भाई हरदीप सिंह, भाई रणजौध सिंह, भाई लखबीर सिंह, ज्ञानी नवतेज सिंह, भाई बचितर सिंह अनमोल, बीबी अमनदीप कौर खालसा, ज्ञानी गुरदेव सिंह कोना व कथावाचकों ने कीर्तन के माध्यम से संगत को निहाल किया। बीबी अमनदीप कौर खालसा ने संगत को बड़े साहिबजादों व छोटे साहिबजादों की शहादत संबंधी इतिहास विस्तारपूर्वक सुनाया। उन्होंने कहा कि सामाजिक बुराइयों से दूर रहते हुए संगत को गुरुवाणी का जाप करने तथा गुरुओं के बताए गए मार्ग पर चलना चाहिए। इस दौरान जो बोले सो निहाल-सत श्री अकाल के जयघोष से माहौल गूंजता रहा। रागी जत्थों ने संगत का मन मोह लिया। प्रबंधक कमेटी द्वारा रागी जत्थों व कथावाचकों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। मौके पर हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगदीश सिंह झिंडा भी मौजूद रहे। विशाल कीर्तन दरबार व मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए अटूट लंगर आयोजित किया गया, इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन

मुलाना में शहादत दिवस पर पंजाबी परिवार द्वारा लगाए लंगर में मौजूद महिलाएं। संवाद- फोटो : विद्यानगर स्थित पैट्रोल पंप पर लगाया गया ई व्हीकल चार्जिंग सिस्टम

मुलाना में शहादत दिवस पर पंजाबी परिवार द्वारा लगाए लंगर में मौजूद महिलाएं। संवाद- फोटो : विद्यानगर स्थित पैट्रोल पंप पर लगाया गया ई व्हीकल चार्जिंग सिस्टम

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें