अंबाला में एक महिला ने तीन लोगों पर गैंगरेप की कोशिश का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि कलालटी के रहने वाले तीन व्यक्ति उसे कार में लेकर अंबाला कैंट आए। इस दौरान तीनों ने उससे गैंगरेप करने की कोशिश की।
वह किसी तरह से मौके से बचकर भाग गई। इसके बाद उसने महेश नगर पुलिस थाना में जाकर तीनों के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है।