फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: नप कार्यालय में रात तक रोकी महिलाओं सहित अन्य कर्मचारी, उपजा विवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार रात तक कर्मचारी रोकने के कारण विवाद उपज गया है। इस मसले पर इनेलो के प्रदेश प्रवक्ता ओंकार सिंह ने आपत्ति दर्ज करवाई है, उनका कहना है कि छुट्टी के बाद रात तक महिला सहित अन्य कर्मचारियों को रोकना गलत है। इससे कर्मचारियों पर मानसिक दबाव बढ़ता है और व्यवस्थाएं भी बिगड़ सकती हैं। इस मामले को लेकर नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी देवेंद्र नरवाल ने बताया कि शुक्रवार शाम को एक विशेष बैठक रखी गई थी। इसमें प्रत्येक कर्मचारी को सौंपे गए कार्य की जानकारी हासिल की गई थी, इसलिए थोड़ा समय लग गया था। ऐसा नहीं है कि ये जानबूझकर किया गया है। इमरजेंसी के समय कभी भी किसी कर्मचारी को रोका जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें