अंबाला। ट्रेन में सफर कर रही महिला का पर्स चोरी हो गया। घटना अंबाला रेलवे स्टेशन पर हुई। लुधियाना निवासी मनोज सिंह की शिकायत पर जीआरपी ने मामला दर्ज किया है। मनोज ने बताया कि 24 नवंबर को वो पत्नी सहित लुधियाना के लिए ट्रेन नंबर 13151 कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस में सफर कर रहे थे। ट्रेन जब अंबाला पहुंची तो किसी अज्ञात ने उसकी पत्नी का पर्स चोरी कर लिया। पर्स में मोबाइल फोन, नकदी और जरूरी दस्तावेज थे। 18 दिसंबर को जब उन्होंने मोबाइल दोबारा चलाया तो दो अंजान फोन से उन्हें लगातार धमकी दी गई। संवाद