फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambala News: बस से कुचला महिला का सिर, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुलाना। सहारनपुर से पंजाब जा रहे मजदूर की मोटरसाइकिल को एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल पर सवार पति-पत्नी सड़क किनारे गिर गए, लेकिन बस का पिछला पहिया मोटरसाइकिल सवार की पत्नी के सिर को कुचलता गया। इससे उसकी पत्नी की मौके पर ही मौत
विज्ञापन


हो गई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी। पुलिस को दी शिकायत में गौरव वासी गांव सांवतखेड़ी जिला सहारनपुर ने बताया कि वह नदामपुर संगरुर पजांब में ईंट भट्ठे पर काम करता हूं। सोमवार को वह अपनी मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपनी पत्नी रितु के साथ अपने घर से अपने काम पर नदामपुर जा रहा था। लेकिन जब है कालपी अड्डा के पास पहुंचा तो पीछे से एक प्राइवेट बस ने उसकी मोटरसाइकिल को साइड मार दी। जिससे वह अपनी पत्नी सहित मोटरसाइकिल से नीचे गिर गया। प्राइवेट बस का पिछला पहिया उसकी पत्नी के सिर को कुचलता हुआ निकला। हादसे को अंजाम देकर बस चालक मौके पर बस को छोड़कर फरार हो गया। हादसे में रितु की मौत हो गई। गौरव के अनुसार उसे बाद में बस के चालक स्वर्णजीत सिंह वासी गांव पजोखरा का पता लगा। मुलाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें