अंबाला सिटी। देवी नगर स्थित पंजाबी कश्यप राजपूत मंदिर के पास से एक महिला की ऑल्टो कार चोरी हो गई। पीड़िता दीपिका गुप्ता ने बताया कि वह अपने पति के साथ 28 मार्च को वह अपनी ऑल्टो कार में खिलौने लादकर दोपहर करीब 3:30 बजे देवी नगर स्थित मंदिर पहुंचे थे। मंदिर के सामने अपनी दुकान लगाई व कार को मंदिर से थोड़ा आगे खड़ा किया था। शाम के समय आकर देखा तो गाड़ी गायब थी। पुलिस ने अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज जांच शुरू कर दी। संवाद